MP Ladli Bahan Yojana 2023 / एमपी लाडली बहन योजना 2023

Ladli Bahan Yojana: मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में मध्यप्रदेश की महिलाओं और लड़कियों को आर्थिक स्वतंत्रता देने के लिए Ladli Bahan Yojana का शुरुआत किया गया है, प्रदेश की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की स्थिति को सुधारने तथा उनके पढ़ाई या किसी अन्य कामों हेतु आर्थिक सहायता देने के लिए लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश की शुरुआत 15 मार्च 2023 को की गई। आपको बता दें आमजन की सहायता हेतु राज्य में मध्यप्रदेश योजनाओं को शुरू किया जाता रहा है।
Ladli Bahna Yojna के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले सभी निम्नवर्गीय महिलाओं और लड़कियों को एक हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। mp ladli bahan yojana महिलाओं और लड़कियों के जीवन हो सरल तथा उसमें बदलाव लाने के लिए चलाई जा रही है। आर्थिक रूप से स्वतंत्र महिला एक अच्छे भविष्य का निमार्ण करती हैं, जिससे न केवल उनका बल्कि पूरे देश का विकास होगा।

MP Ladli Bahan Yojana की जानकारी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना का लाभ प्रदान करने के लिए आज यानी 25 मार्च 2023 से Ladli Behna Yojana Form भरने की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। राज्य के सभी शहरों एवं ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया गया है। महिलाएं अपने नजदीकी शिविर में जाकर आवेदन कर सकती है। आवेदन करने के लिए ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है। इन कैंप में महिलाएं सुबह 9:00 बजे से ई केवाईसी अपडेट कराने के साथ ही अपना आवेदन फॉर्म भी भर सकेगी।
Ladli Behna Yojana 2023 के तहत राज्य की गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को 1 साल में 12000 रुपए और 5 वर्ष में 60 हजार रुपए दिए जाएंगे। सहायता राशि प्राप्त कर महिलाएं अपने परिवार की आधारभूत जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो सकेगी। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से एक करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में । MP Ladli Behna Yojana 2023

योजना का नाम लाडली बहन योजना 2023
विभाग का नाम महिला एवं बाल विकास विभाग
अधिकार क्षेत्र मध्यप्रदेश
योजना शुरू होने की तिथि 15 मार्च 2023
लाभार्थी महिला, लडकियां और विधवा महिलाएं
योजना का क्षेत्र ग्रामीण और शहरी
योजना के उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को आर्थिक मदद

MP लाडली बहना योजना का उद्देश्य / Objective of MP Ladli Bahna Yojana

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान कर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। लाडली महिला योजना के तहत हर महीने सरकार द्वारा 1000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकेगी।

MP Ladli Behna Yojana के लाभ एवं विशेषताएं। Benefits and Features

  • लाडली बहना योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
  • Ladli Behna Yojana के तहत महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रूपए प्रदान किए जाएंगे।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के कार्यवयन के लिए 5 वर्षों में 60 हजार करो ड़ रुपए की राशि पात्र महिलाओं को आवंटित की जाएगी।
  • पात्र बहनों के बैंक खाते में लाडली बहन योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख को 1000 रूपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
  • लाडली बहन योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया आज से यानी 25 मार्च से शुरू हो रही है।
  • राज्य की पात्र बहने लाडली बहना योजना में आवेदन हेतु अपने नजदीकी कैंप में जाकर अपना आवेदन फॉर्म भरवा सकती है।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना को 5 मार्च 2023 में शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की 1 करोड़ बहनों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • राज्य की महिलाएं लाडली बहन योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी। और अपने परिवार का भरण पोषण करने में भी सक्षम बनेगी।

MP Ladli Behna Yojana के लिए पात्रता। Eligibility

  1. लाडली बहना योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की बहने ही पात्र होगी।
  2. आवेदक महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. आवेदन करने के लिए बहनों का विवाहित होना आवश्यक है।
  4. विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
  5. गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की महिला लाडली बहना योजना के लिए पात्र होगी।
  6. महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  7. उम्मीदवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि होनी चाहिए।
  8. इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की महिलाएं पात्र होंगी।

लाडली बहना योजना में आवश्यक दस्तावेज। Documents

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जरुरी दस्तावेज ;

Ladli Behna Yojana Form की आवेदन फीस

लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया निशुल्क की जाएगी। आप अपने नजदीकी कैंप में जाकर आवेदन फॉर्म भरवा सकते हैं। यदि किसी भी अधिकारी द्वारा आपसे आवेदन के लिए पैसे मांगे जाते हैं तो आप मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। लाडली बहना योजना के तहत किसी भी प्रकार की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 181 पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।

लाडली बहना योजना फॉर्म से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारी

  • लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए समग्र एवं आधार कार्ड में हितग्राही की जानकारी एक समान होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए आय प्रमाण पत्र एवं मूल निवास प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होगी।
  • आवेदक महिला को समग्र आईडी को ईकेवाईसी द्वारा आधार से लिंक कराना अनिवार्य है।
  • समग्र आईडी को आधार से लिंक करने के लिए 4 तरीके से eKYC कराया जा सकता है।
  • लोक सेवा केंद्र पर, कॉमन सर्विस सेंटर पर, एमपी ऑनलाइन किओस्क द्वारा और संपर्क पोर्टल पर स्वयं भी निशुल्क ईकेवाईसी कराई जा सकती है।

लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? Ladli Bahan Yojana Online Apply

  1. Ladli Behna Yojana के तहत आवेदन करने के लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  2. इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
  3. आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय/कैंप स्थल पर उपलब्ध किए जाएंगे।
  4. आपको कैंप में जाकर अधिकारियों से बात करनी होगी।
  5. आवेदन करने के लिए आपको अपना आवश्यक विवरण दस्तावेज अधिकारियों को देने होंगे।
  6. अधिकारी द्वारा आपका आवेदन फॉर्म लाडली बहना पोर्टल में प्रविष्टि की जाएगी।
  7. आवेदन फॉर्म की प्रविष्टि के दौरान आपको अपना पासपोर्ट साइज फोटो अधिकारियों को देना होगा।
  8. इसके बाद आपका आवेदन ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
  9. ऑनलाइन आवेदन होने के बाद आपको अधिकारी द्वारा फॉर्म की रसीद दी जाएगी। जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  10. इस प्रकार आप अपने नजदीकी कैंप में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  11. इसके बाद 10 जून से आपके बैंक खाते में हर महीने 1000 रुपए की धनराशि आना शुरू हो जाएगी।

Read Also : PM Gati Shakti Yojana 2023: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

FAQs :  एमपी लाडली बहन योजना

1. लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश क्या है ?
A- Ladli Bahan के तहत मध्यप्रदेश सरकार सभी योग्य महिलाओं को 1000/- रुपये की राशि भत्ते के रूप में देने जा रही है।

2. लाडली बहना योजना कब लांच हुई ?
A- लाडली बहना योजना 5 मार्च 2023 को लॉन्च हुई थी

3. लाडली बहन योजना में कितने पैसे मिलेंगे ?
A- ladli bahna yojana में 1000/- रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!